City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें "ग्रीन कान्हा रन" में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें “ग्रीन कान्हा रन” में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हार्टफुलनेस संस्था के तत्वाधान में “ग्रीन कान्हा रन” का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ और हरित बांदा का संदेश दिया और पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें "ग्रीन कान्हा रन" में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

पालिका अध्यक्ष ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि समाज को एक दिशा देने का प्रयास है।” उन्होंने आयोजक टीम की मेहनत और संकल्प की प्रशंसा की।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें "ग्रीन कान्हा रन" में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

“ग्रीन कान्हा रन” में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “हरियाली से खुशहाली” और “स्वच्छ बांदा, स्वस्थ बांदा” जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। सभी प्रतिभागी हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। रैली का नेतृत्व खुद पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने किया।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता नें "ग्रीन कान्हा रन" में दिया स्वच्छ और ग्रीन बांदा का संदेश

उन्होंने इस दौरान लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कई प्रतिभागियों ने कहा कि यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि यह लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव: विजय कौशल पांडे बनें अध्यक्ष।

City News Uttar Pradesh

बांदा में बादलों की ‘बगावत’: नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार

City News Uttar Pradesh

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk

केन नदी में अवैध खनन : सूचना पर सीओ ने जेसीबी चलवा कर खुदवा दिया रास्ता !

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला के आरोपित की जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश के कठोर कदम की प्रशंसा : अस्पताल के मरीजों में हर्ष

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़