24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत, प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर करारा प्रहार।

 

– ऐतिहासक मैसेज को किसानों ऩे गंभीरता से सुना !

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। संसद में पारित कृषि विधेयकों को किसान हित में क्रांतिकारी फैसला करार देते हुए किसानों को समझाने के लिये भाजपा का बांदा राइफल क्लब मैदान में मंडलीय किसान पंचायत ऐतिहासक मैसेज देनें वाला साबित हुआ। राइफल क्लब में भारी संख्या में किसानों नें उपस्थिति दर्ज कराई। बांदा सदर विधान सभा क्षेत्र से किसानों की उपस्थिति सर्वाधिक दिखाई दी। इसका श्रेय सही मायने में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी और उनकी टीम को दिया जाये तो कोई अतिसियोक्ति नहीं मानी जानी चाहिये।

खैर किसानों की इस पंचायत सम्मेलन में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये जमकर राजनीतिक प्रहार किये। कहा कि कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां किसानों को आत्मनिर्भर और अपनी मर्जी का मालिक होते नहीं देखना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें बनी सरकार गत छह वर्ष से किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में लगातार काम कर रही है परंतु विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटा है।

कृषि विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही भ्रांतियों के बारे में स्थिति स्पष्ट की। साथ ही कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर पलटवार भी किया। कहा कि पहली बार किसान को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति तथा अपनी फसल के भंडारण व कहीं भी बिक्री करने की आजादी मिली है। स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार द्वारा अब तक किसान हित में किए कार्यों को भी गिनाया। बताया कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना, किसान सम्मान निधि, किसान मान धन योजना, कृषक उत्पादन संगठन, फसल बीमा योजना, सौर ऊर्जा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपये का फंड स्थापित करना जैसे कदम आजादी के बाद पहली बार उठाए गए हैं। स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें बनी सरकार गत छह वर्ष से किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में लगातार काम कर रही है परंतु विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश में जुटा है।

कहा कि पंजाब में आज भी किसानों के बैंक खातों में सीधे धनराशि नहीं भेजी जाती है। कांग्रेस शासन में किसानों को लेकर बड़ी बड़ी बातें हुईं परंतु बरगलाने के अलावा कुछ नहीं मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने यूपीए सरकार में 2013-14 के दौरान अपनी राज्य सरकारों कर्नाटक, असम, मेघालय, हिमाचल और हरियाणा में फल व सब्जी उत्पादक किसानों के साथ धोखा किया था। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है कि अपने घोषणापत्र में कृषि सुधारों की बात करती है परंतु संसद में सुधारों का विरोध करती है।

किसान सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद आरके पटेल,सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित अन्य विधायकों एंव वरिष्ठ नेताओं ऩे संबोधित कर कृषि बिल विधेयकों को किसानों के हित में बताया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महावीर जयंती पर बांदा में निकली शोभायात्रा: ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का संदेश गूंजा

पालिका अध्यक्ष मालती का “जनता” से संवाद: अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के आदेश

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी के बदले समीकरणों में पूर्व विधायक दलजीत के प्रत्याशी बनाये जाने की बढ़ी उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की फिर बैठक : औपचारिकता में सिमट जाता है समस्याओं का निदान

Banda- दंबगई की हद : तालाब भीटे पर अवैध कब्जा, विरोध में ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़