City News Uttar Pradesh
ट्विटर के टाप ट्रेंड में शुमार विजनरी योगी, यूपी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना
उत्तर प्रदेश

ट्विटर के टाप ट्रेंड में शुमार विजनरी योगी, यूपी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में भी योगी आदित्यनाथ मिशन मोड में हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश को ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के प्रयास में लगे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंलगवार को नई दिल्ली में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कर्टेन रेजर समारोह में पहुंचे। इस दौरान ट्विटर पर विजनरी योगी टाप ट्रेंड में रहा।
ट्विटर पर यूजर्स ने इन्वेस्टमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए विजनरी योगी का प्रयोग कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना भी की। मंगलवार दोपहर एक बजे तक 18 हजार से अधिक लोग विजनरी योगी के जरिए ट्वीट कर चुके थे।

ट्विटर के टाप ट्रेंड में शुमार विजनरी योगी, यूपी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना
Visionary Yogi among Twitter’s top trends, CM Yogi Adityanath’s efforts appreciated for UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जब नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टेन रेजर समारोह में लोगो, टैगलाइन और पोर्टल का शुभारंभ कर रहे थे तब सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर हैशटैग विजनरी योगी टाप पर ट्रेंड कर रहा था। विजनरी योगी का प्रयोग करते हुए ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन की तारीफ की, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।

Addver. City News uttar pradesh @
अर्जुन यूजर ने लिखा कि यह योगी जी का यूपी है, बदलता यूपी है। डॉ. प्राची साध्वी ने लिखा, योगी जी महाराज के नेतृत्व उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश। हरिराम ने लिखा, योगी जी का एक ही उद्देश्य है और वो है यूपी को देश का सबसे बेहतरीन प्रदेश बनाना। उनके इस विजन से मैं काफी खुश हूं। अखिल चौहान ने लिखा, योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, यह नए उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को मान्यता देने वाला हैशटैग है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड का मन हो गया ‘हर्षित’ : कानपुर-कबरई ‘ग्रीनफील्ड हाईवे’ से ‘दिल्ली मुट्ठी’ में होगी

City News Uttar Pradesh Desk

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी में चार गिरफ्तार :16 कछुये बरामद

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र और एसपी अंकुर ने सुनीं समस्याएं: तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा दहला दिल : ट्रैक्टर से दबकर दो की मौत, तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : दस्यु गौरी का आतंक : गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच जंगल में आईजी खुद आटोमेटिक राइफल लेकर कर रहे कांबिंग।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़