City News Uttar Pradesh
हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !
उत्तर प्रदेश

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली बबेरू इलाके के निभौर गांव के तरसिया डेरा में एक सप्ताह पूर्व मंगलवार की रात युवा किसान की धारदार हथियार से हत्या के मामले में अभी पुलिस एवं अपराधियों के बीच “तू डाल -डाल मैं पात -पात” की कहावत चरितार्थ हो रही है। आश्चर्य है कि “एक सप्ताह बीत जानें के बाद भी पुलिस के हाथ खाली” है। आरोपी अपराधी पकड़ से दूर है। पुलिस प्रेम प्रसंग को आधार बनाकर हत्यारोपी नौकर की तलाश में “ठंढ में भी पसीना” छोड़ रही है।

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !
Murder accused out of reach of police: Even after a week, you play the game of dal-dal, hum paat-paat!

आपको एक बार पुनः बता दें कि तरसिया डेरा में बीते मंगलवार की रात आरोपी नौकर रामरूप निषाद निवासी मझींवा का मजरा भटौली ने एक अन्य साथी के साथ किसान देवलाल और राजू पर धारदार हथियार से वार किए थे। इसमें राजू की मौत हो गई थी। जबकि देवलाल गंभीर घायल हो गया था। कोतवाली में देवलाल ने नौकर रामरूप समेत एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !
Murder accused out of reach of police: Even after a week, you play the game of dal-dal, hum paat-paat!

घटना को लेकर पुलिस ने मृतक राजू की बहन का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा चुकी है। पर पुलिस गिरफ्तारी के मामले में अब भी अंधेरे में हाथ -पैर चला रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि हत्यारोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ईश्वर चाहेगा तो जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मुखबिर का जाल फैला दिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की भावनात्मक अपील : जनता में बेटा -भाई बन हो रहे मुरीद

City News Uttar Pradesh

निजी फाइनेंस कंपनी ने किसान को ‘ठगा’ : मैनेजर सहित तीन के खिलाफ ‘रिपोर्ट दर्ज’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की अधिकारियों को सख्त चेतावनी : कहा – जनता की समस्याएं न सुनने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डेढ़ सौ रुपये के लिए बांदा में अपराधियों के बीच संघर्ष, नशेबाजी में चाकू से हमलाकर कर किया लहूलुहान

City News Uttar Pradesh

दहेज के रूप में दो लाख न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़