- विनोद मिश्रा
बांदा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को जिला स्तरीय निवेश कुम्भ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मण्डलायुक्त आर.पी. सिंह नें अध्यक्षता की। बताया गया कि उद्योग लगाये। समस्या का निदान होगा।

आयुक्त आर.पी. सिंह ने उद्यमियों, निवेषकों से बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने को कहा। कहा कि प्रत्येक उद्योग का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास हेतु काफी बडी धनराशि में प्रदेश स्तर पर एम ओयू उद्यमियों द्वारा दिये गये हैं। बांदा में भी 112 एमओयू कुल 9972.77 करोड़ के हस्ताक्षरित हुये हैं।

कहा कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन, मेडिकल व शिक्षा के क्षेत्र में काफी सम्भावनायें उपलब्ध हैं। उन्होंन उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वह अपने विभिन्न नवीन उद्योग स्थापित करें एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण होगा। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि गत माह इनवेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न उद्यमियों द्वारा डेरी, रियल स्टेट, पर्यटन, शिक्षा, मेडिकल क्षेत्र सहित अन्य उद्योग स्थापित करने हेतु कुल 121 इंटेंट विभिन्न प्रकार के प्राप्त हुए थे।

कुल 9972.77 करोड़ धनराशि के एओयू हस्ताक्षर हुये। कहा कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन क्षेेत्र को बढावा देने हेतु असीम सम्भावनायें हैं, इसके साथ ही प्राकृतिक, आर्गेनिक खेती, इकोटूरिज्म, डेरी, रियल स्टेट, पर्यटन, शिक्षा, मेडिकल क्षेत्र, फूड प्रोसेसिंग आदि क्षेत्रों में भी उद्यमी निवेश कर उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमी सरकार द्वारा संचालित निवेश नीति एवं एमएसएमई में उद्यमियों सुविधायें एवं अनुदान सम्बन्धी जानकारी ले लाभान्वित हो सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ० मनोज शिवहरे, अध्यक्ष जिला औद्योगिक विकास संगठन, बांदा, श्री श्यामजी निगम, अध्यक्ष बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास समिति एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह नें भी निवेशकों का उत्साहवर्धन किया। का प्रेरक उद्बोधन हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी ( नमामि गंगे) संजीव सिंह बघेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्री गुरूदेव उपायुक्त उद्योग , मनोज जैन महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल, श्यामजी निगम एवं अध्यक्ष बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास समिति सहित जनपद के विभागीय अधिकारीगण, प्रमुख उद्यमी, निवेशक आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
