![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र जिले में सामूहिक विवाह के लिये बैंड बाजा एवं शहनाई बजवायेंगें। इसके लिये रकम की व्यवस्था हो गई है। वह जल्दी ही विवाह मुहूर्त निकलवायेंगे। यह आयोजन सामूहिक विवाह योजना के तहत होगा। इसके लिये 946 बेटियों के हाथ पीले करने के शासन ने बजट जारी कर दिया है।

सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष के दूसरे चरण के कार्यक्रम में यह शहनाई गूंजेगी। शासन ने इसके लिए प्रति विवाह 51 हजार के हिसाब से बजट जारी किया है। इसमें 35 हजार रुपये बेटी के खाते में जाएंगे। 10 हजार का दान दहेज दिया जाएगा। सात हजार कार्यक्रम में खर्च किए होंगे।

इसके लिए डीएम नें पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन व मैनुवल आवेदन मंगवाये हैं। समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि विकास खंड बबेरू, बडोखर खुर्द, कमासिन को 100-100, बिसंडा, जसपुरा, तिंदवारी को 80-80, महुआ, नरैनी को 120-120 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका व नगर निकायों को 170 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। जल्द ही जिलाधिकारी सामूहिक विवाह की तिथि व स्थान चयन को अंतिम रूप देंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
