– पांच दिवसीय संत सम्मेलन व संगीतमय भजन कीर्तन का हुआ समापन
- विनोद मिश्रा
बांदा (तिंदवारी)- ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद सरस्वती जी की अष्टमपुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय संत सम्मेलन व संगीतमय भजन कीर्तन कार्यक्रमका समापन रविवार को हुआ। भंडारे के आयोजन करने के बाद संतों को विदाई दीगई।

जसईपुर के वीर पहलवान बाबा आश्रम में आयोजित पांच दिवसीयकार्यक्रम के समापन अवसर पर रविवार को आश्रम के महंत स्वामी जयरामदास द्वारा संतो कोप्रसाद खिला कर अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर स्वामी जयरामदास ने कहाकि सफलता के लिए चार तत्वों को बहुत महत्व दिया गया है। यह चार तत्व हैं आत्मबल,कौशल, ध्येय और आत्मविश्वास। आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण है। स्वयं के बारे में आपजैसा सोचते हैं आप वैसे ही बनते हैं। यदि आप स्वयं को कमजोर समझते हैं तोकमजोर बनेंगे और यदि शक्तिशाली समझते हैं तो शक्तिशाली बनेंगे। सबसे पहलेहमें आत्मबल के साथ आत्म सम्मान के भाव को स्वयं में जागृत करना होगा।

यदि हमऐसा कर सकेंगे तभी अपने जीवन की कोई सार्थक दिशा तय कर सकते हैं। लक्ष्य विहीनजीवन एक जीवित शव के समान है। आत्मविश्वास के बल पर हम दुर्गम से दुर्गम कार्य भीसहजता से कर सकते हैं। प्रकृति के समान ही मानव समाज के लक्ष्य के अभाव में समाज वराष्ट्र की उन्नति गति मंद पड़ जाएगी। अतः हमें अपने जीवन में एक निश्चित लक्ष्य कोधारण कर आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर कुरसेजा धाम के महंत स्वामी परमेश्वरदास महाराज, त्यागी जी महाराज सिंघौली, प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीयअध्यक्ष रामपाल सिंह, भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, जगमोहन सिंह, बड़ेलाल सिंहपटेल, रविप्रकाश सिंह संजय, डा0 धनीराम यादव, शिवमोहन सिंह, संपत सिंह, अरुणसिंह पटेल, महा नारायण शुक्ला, अतुल दीक्षित, रामू पटेल, युधिष्ठिर सिंह,अरुण शुक्ला, छेदीलाल फौजी, प्रेम सिंह, जगमोहन विश्वकर्मा, मलखान वर्मा प्रमुख रूप सेउपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
