26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण
उत्तर प्रदेश

बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण

  • ब्यूरो रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक से गदनपुर तुर्रा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई दिनों से दहशत है। तीन माह में 100 से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण
Growing terror of monkeys: Bitten more than 100 people, villagers are in panic for three months

गदनपुर तुर्रा ग्राम पंचायत में करीब 50 बंदरों के झुंड से ग्रामीण परेशान हैं। झुंड में दो बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। सोमवार सुबह नौ बजे कृष्ण स्वरूप चतुर्वेदी का 20 वर्षीय पुत्र शिवा घर से 50 मीटर दूर खेत पर जा रहा था। इसी बीच बंदर ने हमला कर दिया। इस हमले में कोहनी के नीचे दो स्थानों पर काट लिया। कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वह उसे छिबरामऊ अस्पताल ले गए। वहां से कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज जाकर दिखाया। उन्होंने पट्टी करके कानपुर सर्जरी कराने ले जाने को कहा, लेकिन पैसा न होने से वह गांव वापस आ गए।

add
इसी तरह 20 दिन पहले बृजेश के बेटे शिवम के हाथ में भी घाव कर दिया था। उसकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में सर्जरी में एक लाख रुपये खर्च हुए। प्रधान संघ के पूर्व संयोजक लल्लन अग्निहोत्री ने प्रशासन से समस्या दूर कराने की मांग की है।
वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत ने कोई पहल नहीं की। वह अनुमति देकर बंदर पकड़ने वाली टीम को पिंजड़ा सहित भेजेंगे। खर्चा ग्राम पंचायत को करना होगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पत्नी से नाराज होकर, युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकशी …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें “आशाओं” से जताई “आशा”: कार्यशैली को सराहा

Banda : स्कूलों में शर्मनाक घपला : छात्रवृत्ति, प्रतिपूर्ति में गलत फीडिंग, डीएम नें शुरू कराई जांच ।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश हुये भाउक : बोले “जनता का साथ न छोडूंगा मरते दम तक ” …

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला: कहा – पीएम मोदी के साथ गरीब नहीं अमीर लोग दिखते हैं

एसपी अंकुर अग्रवाल कड़ी कार्यवाही : शवगृह में शव सड़ने के प्रकरण में दो दीवान हुए निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़