महोबा। विधानसभा चुनाव के चलते इस समय जिले की सीमाओं पर वाहनों की सतर्कता के साथ जांच हो रही है। इसी अभियान के तहत मप्र प्रदेश के जिला छतरपुर से जुड़ी सीमा पर सहायक आयुक्त व्यापार ने चेकिंग के दौरान डीसीएम चालक के पास से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए। चालक नकदी के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका। मिली नकदी ट्रेजरी में जमा करा कर उसके साक्ष्य एक सप्ताह के अंदर दिखाने को निर्देशित किया गया है।

सोमवार दोपहर के समय श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा मप्र प्रदेश की सीमा से आने वाले वाहनों की जांच के लिए सहायक आयुक्त व्यापार कर धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। तभी छतरपुर की ओर से एक खाली डीसीएम आता दिखा। वाहन चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह बीसापुर भिटौरा थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर से माल लेकर छतरपुर गया था। क्या माल था यह उसने नहीं बताया। सहायक आयुक्त ने बताया कि वाहन की पीछे बाडी में चूजा लादने वाला जाल होने से आशंका है कि यह चूजा या मुर्गा लेकर गया था।
चालक से पूछताछ और जांच के दौरान रुपये का एक बंडल मिला। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि यह रुपया छतरपुर के व्यापारी से मिला है और उसे फतेहपुर में एक व्यापारी को देना है। सहायक आयुक्त ने बताया कि चालक ने पूछताछ के बाद भी व्यापारी का नाम नहीं बताया और रुपये से जुड़ा कोई साक्ष्य भी नहीं दे सका। नकदी को कलेक्ट्रेट ट्रेजरी में जमा कराते हुए उसकी रसीद चालक को दी गई है। एक सप्ताह के अंदर नकदी से संबंधित साक्ष्य दिखाने को कहा गया है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
