
- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरर (छनियापुरवा) में खनिज विभाग और माइंस क्रेशर के तत्वाधान में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस कैंप का शुभारंभ किया और इसे ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक पहल बताया। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मेडिकल कैंप से ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित उपचार मिल पाता है। विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

इस निःशुल्क हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सामान्य बीमारियों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए। साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेम स्वरूप द्विवेदी, विनोद राजा, बच्चा, नीरज शुक्ला और अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
