
- विनोद मिश्रा
बांदा। आगामी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर डीएम जे. रीभा ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कड़ी निगरानी और समयबद्ध तैयारियों के लिए निर्देशित किया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज गिरवां और स्वर्गीय दीनदयाल पांडेय इंटर कॉलेज नरैनी जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए डीएम जे. रीभा ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल, सफाई और फर्नीचर की जांच की और इन्हें परीक्षा के समय तक ठीक और पूर्ण रखने के निर्देश दिए। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वे एक घण्टे पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहें, ताकि परीक्षा की हर व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतें और नकल जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए हर कदम उठाएं। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर मिश्रित सिटिंग प्लान तैयार करने का भी आदेश दिया। उनका कहना था कि केंद्र व्यवस्थापक इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या नकल न हो और छात्रों के बीच भीड़-भाड़ न हो। डीएम जे. रीभा ने कहा कि हर एक परीक्षा केंद्र की व्यवस्था को पूरा करने के लिए सख्त निगरानी रखने की बात कही और केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के दौरान हर कदम की कड़ी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
