30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘लल्ले गुरु’ के नाम से ‘मशहूर’ पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने एक बार फिर ‘दल-बदल’ कर जिले की सियासत में ‘नैतिकता दरकिनार’ कर स्वार्थ पूर्ण राजनीति को ‘उड़ान’ दे दी है ? तीसरी बार दल बदलते हुए उन्होंने ‘कांग्रेस का दामन थाम’ लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सांसद कृष्णा पटेल और उनके पति पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल के दल-बदल के ‘चर्चित कीर्तिमान’ की ‘बराबरी’ कर ली है।बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !मोहन साहू की सियासी पारी राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष के रूप में शुरू हुई थी। वर्ष 2004 में राइफल क्लब मैदान में तत्कालीन सपा मुखिया की जनसभा हुई। सियासी हवा का ‘रुख भांपते’ हुए वे उसी मंच से ‘सपा में शामिल’ हो गए और सपा के ही सहारे पालिकाध्यक्ष की ‘कुर्सी हासिल’ कर ली।बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !सपा के ‘वरिष्ठ सूत्रों’ की मानें तो कुर्सी मिलते ही वे अपनी कथित ‘कारगुजारियों’ के कारण नेतृत्व की नजरों में गिर गए। उन्हें धीरे-धीरे हाशिए पर डाल दिया गया ! यहाँ तक कि पार्टी उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने की तैयारी में थी। निष्कासन की तलवार लटकती देख उन्होंने पहले ही ‘नया ठिकाना तलाश’ लिया।बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !अब वे कांग्रेस में शामिल होकर पंजे पर ‘कुर्बान’ होने की ‘बात’ कह रहे हैं। ‘राजनीतिक जानकारों’ का कहना है कि मोहन साहू के लिए दल विचारधारा नहीं, बल्कि सत्ता की सीढ़ी है ! हर बार वे दल बदलते हैं, कुर्सी पाते हैं और फिर नए दल की तलाश में निकल पड़ते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस में उनकी यह कुर्बानी ‘कितने दिन’ टिकती है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

अन्ना जानवरों से किसान परेशान : डीएम को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले योगी हैं डायनामिक मुख्यमंत्री: बुंदेलखंड हेतु खुली तिजोरी

City News Uttar Pradesh

कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका …

City News Uttar Pradesh

बबेरु विधानसभा : मतदाता अपने को छले जाने को मानसिक रूप से हो रहा तैयार !

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

ब्रेकिंग न्यूज़