27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका
उत्तर प्रदेश

कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जमीन जायदाद के चक्कर में छोटे पुत्र ने वृद्ध माता-पिता की सोते समय गला घोटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पुत्र फरार हो गया। मृतका के गले में मंगलसूत्र न होने से स्वजन लूटपाट की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस हत्यारोपित के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी 78 वर्षीय मइयादीन व उनकी 65 वर्षीय पत्नी रामकली बेटों से अलग रहकर अपना गुजर-बसर करते थे। शुक्रवार सुबह उनका मंझला बेटा योगेंद्र जब घर गया तो उनके शव अलग-अलग चारपाई पर पड़े मिले। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली निरीक्षक राजीव यादव ने घटनास्थल देखने के बाद एसपी अभिनंदन को मामले की जानकारी दी।

कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका

एसपी ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। गांव के लोगों व दोनों मृतकों के स्वजन से घटना के बारे में जानकारी की। जिसमें योगेंद्र व अन्य स्वजन ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं। सभी बेटे अलग-अलग रहते हैं। बड़ा बेटा लामा गांव में रहता है। छोटा बेटा जितेंद्र माता-पिता के बगल के मकान के बगल में रहता है। जबकि तीन अन्य पुत्र घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर बने दूसरे मकान में अलग-अलग रहते हैं। पिता ने सभी बेटों को पांच-पांच बीघा जमीन दे रखी थी। छोटा बेटा जमीन अपने नाम कराने की उनसे जिद कर रहा था। इसके अलावा उसे इस बात की भी ईर्ष्या रहती थी कि माता-पिता दूसरे भाइयों को ज्यादा पैसा रुपया देते हैं। इसी बात को लेकर उसने गला घोटकर हत्या कर दी है। उन्हें रात में जहरीला पदार्थ खिलाने की भी आशंका है। मां के गले में हमेशा एक मंगलसूत्र रहता था। जो कि घटना के बाद नहीं है। इससे हत्या के दौरान लूटपाट करने की भी आशंका है। घटना के बाद से छोटा बेटा जितेंद्र फरार है। उसका फोन भी बंद है।

कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका

पुलिस उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डाग व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल में सुरागरसी की है। एसपी ने बताया कि आरोपित फरार पुत्र की तलाश की जा रही है। शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में आबकारी विभाग की ‘दबिश’ : शराब दुकानों के निरीक्षण से ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश अंबेडकर जयंती पर दिखे भीम के सच्चे प्रणेता: समरसता में डूबा शहर

शर्मनाक ! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…

City News Uttar Pradesh

यूपी बीयर के शौकीनों को राहत, एक अप्रैल से घट जाएंगे बीयर के दाम, अंग्रेजी व देसी शराब की कीमतों में होगा बदलाव …

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

बांदा दुष्कर्म कांड: तीनों आरोपी रईसजादे करेंगे न्यायालय में समर्पण ? पुलिस टीमें फेल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़