- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है कि योगी आदित्य नाथ डायनामिक मुख्य मंत्री हैं। जिस तरह से वह प्रदेश में इन्डस्ट्री को बढ़ावा दे रहे हैं,वह अपनें आप में एक माडल है। इसी क्रम में बुंदेलखंड को एक लाख 11हजार 611करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुये हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह बातें अपनें आवास पर औपचारिक मुलाकात में बताई। कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के विशेष फोकस वाले बुंदेलखंड के लिये उद्योग जगत नें अपनी तिजोरी खोल दी है।

राज्य मंत्री निषाद नें कहा कि दशकों से पिछड़े क्षेत्र के रूप में पहचाने जानें वाले बुंदेलखंड में निवेश को लेकर आये प्रस्तावों नें नया कीर्ति मान रच दिया है। 65 हजार करोड़ रुपये के लिये एमओयू भी हो चुके हैं। निवेश प्रस्तावों में बांदा में 1 हजार 700 करोड़,चित्रकूट में 11हजार 788 करोड़,झांसी में 1लाख 11हजार 611करोड़ है।

राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। अपराधों में कमी आई है। कुशल श्रमिकों की भरमार है। इससे उद्योग लगानें का अच्छा माहौल बना है। यह सब योगी जी की कर्तव्य निष्ठा की वजह से हो पाया है। उनके नेतृत्व में यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनेगा औऱ अपनी अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर का आकार देने में सफल होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
