26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आया, जलकर हुई दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आया, जलकर हुई दर्दनाक मौत

 

बांदा। इलेक्ट्रनिक लाइन में चल रही मालगाड़ी के ऊपर चढ़ना युवक को महंगा पड़ गया। 25 हजार वोल्ट के दौड़ रहे करंट से वह आग का गोला बन गया। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
शनिवार देरशाम एक मालगाड़ी मालगोदाम में खाली की जा रही थी। माल उतरने के बाद ट्रेन को शटिंग होने लगी। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं ओवरब्रिज से करीब 200 मीटर आगे जैसे ही मालगाड़ी पहुंची। एक 32 वर्षीय अज्ञा युवक मालगाड़ी के ऊपर खड़ा हो गया। इससे ऊपर से नीचे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से युवक के शरीर में आग लग गई। लपटें देखकर वहां से निकल रहे लोगों ने आवाज देकर चालक को जानकारी दी। इससे चालक ने विभाग के हैंडसेट फोन से स्टेशन में सूचित किया।

मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आया, जलकर हुई दर्दनाक मौत
A young man on top of a goods train came in the grip of current, tragic death by burning

स्टेशन प्रबंधक ने आनन-फानन इंजीनियरों को फोन कर इलेक्ट्रिक लाइन बंद कराई। इस बीच आरपीएफ भी सूचना मिलने पर मदद के लिए दौड़कर घटनास्थल पहुंची। युवक को आनन-फानन आग बुझाकर एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। चिकित्सक डा. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह गैसपिन कंडीशन में आखिरी सांस लेते हुए अस्पताल आया था। जिससे बचाने के लिए उपचार शुरू किया गया। लेकिन इस बीच उसने दम तोड़ दिया है। आरपीएफ थाना प्रभारी केके पांडेय ने बताया कि दिवंगत की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी को मामले की सूचना दी गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: मुख्तार अंसारी से पत्नी अफशां ने की मुलाकात, सीसीटीवी से हुई निगरानी …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘दीपावली’ तोहफा: बांदा को मिला 24 करोड़ का ‘सिंचाई पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले, मोदी के नेतृत्व में हो रहा नये भारत का दर्शन

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे दी खुश खबर: कोरोना से मुकाबला कल से शुरू।

City News Uttar Pradesh

खाली झोली, बेबस किसान: खाद संकट से खेती पर गहराया खतरा, प्रशासन की नहीं टूटी नींद !

City News Uttar Pradesh

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़