City News Uttar Pradesh
आयुक्त की बैठक में निर्देश : जल्द से जल्द पूरी की जाएं चुनावी तैयारियां
उत्तर प्रदेश

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हर हाल में जिला निर्वाचन अधिकारी 75 प्रतिशत प्लस मतदान कराना चाहते हैं। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है, जागरूकता अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। शनिवार को दो हजार बाइक और स्कूटी के जरिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न इलाकों में घूमी और मतदान के लिए जागरूक किया।

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Drive for Vote Theme: Voter awareness rally taken out with thousands of bikes and scooties

ड्राइव फार वोट थीम के तहत पुलिस जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधर कुमार के साथ बुलट मोटरसाइकिल पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने खुद भी भ्रमण किया। चारों विधानसभाओं सदर, नरैनी, बबेरू और तिंदवारी के 1507 बूथों के प्रतीक के तौर पर जागरूकता रैली निकाली गई। स्पोर्ट स्टेडियम परिसर से बाइकर्स रैली शुरू हुई।

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Drive for Vote Theme: Voter awareness rally taken out with thousands of bikes and scooties

जिला अस्पताल होते हुए महाराणा प्रताप चैक से ओवर ब्रिज होते हुए रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान, महेश्वरी देवी मन्दिर से बलखण्डी नाका होते हुए कैलाश पुरी, छोटी बाजार, झण्डा चैराहा होते हुए, डा. शरद चैराहा, खिन्नी नाका, अवस्थी भवन, मर्दन नाका, टीवी टावर, खाॅईपार, जिला परिषद, जामा मस्जिद, बाबू लाल चैराहा, कालू कुआं ओवर ब्रिज ओवर ब्रिज होते हुए बंगालीपुरा, बस स्टैण्ड से संकट मोचन होते हुए कटरा जेल रोड, स्वराज कालोनी से जरैली कोठी तिराहा, पुलिस लाइन होते हुए विकास भवन से महाराणा प्रताप चैक से पंडित जेएन पीजी डिग्री काॅलेज ग्राउण्ड में समाप्त हुई। इसके बाद स्लोगन के माध्यम से ताली बजाते हुए 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की अपील की गई।

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Drive for Vote Theme: Voter awareness rally taken out with thousands of bikes and scooties

बाइकर्स रैली में विभिन्न स्लोगन के माध्यम से ‘‘वोट करेंगे-वोट करेंगे, दारू-मुर्गा पर चोट करेंगे’’, ‘‘23 फरवरी को वोट करेंगे, लोकतंत्र मजबूत करेंगे’’, ‘‘नोट भेंट पर चोट करेंगे, निर्भय होकर वोट करेंगे’’, ‘‘भय लालच बिन वोट करेंगे, घूंघट की ओट से वोट करेंगे’’, ‘‘सारे काम छोड दो, 23 फरवरी को वोट दो’’, ‘‘पहले मतदान फिर जलपान’’, ‘‘सारे काम छोड देई, चला सखी वोट देई’’, ‘‘बांदा जनपद का ऐलान, प्लस 75 हो मतदान’’, ‘‘दादी-दादी बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’’, ‘‘मम्मी-पापा बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’’, ‘‘दीदी-भइया बूथ पे जाना, अपना वोट डाल के आना’’, ‘‘सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो’’, ‘‘न नशे से न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से’’ वोट प्रतिशत बढाने के लिए इत्यादि नारे लगाये गये तथा जनपद वासियों को 23 फरवरी कोे मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Drive for Vote Theme: Voter awareness rally taken out with thousands of bikes and scooties

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने सभी प्रतिभाग करने वाले शिक्षक एवं शिक्षकाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्वाइंट मजिस्टेªट स्वीप प्रभारी सुधीर कुमार ने समस्त बाइकर्स प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

हजारों बाइकों और स्कूटी से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Voter awareness rally taken out with thousands of bikes and scooties

बाइकर्स रैली में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, तहसीलदार बांदा पुष्पक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु स्वेता साहू, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु यादुवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य डिंगवाही आशा कुटार, एंकर इन्द्रवीर सिंह एवं राहुल जैन ने पुलिस स्कोर्ट में आगे-आगे चलते हुए स्लोगनों के माध्यम से जनमानस को 23 फरवरी को मतदान करने हेतु लगातार प्रेरित करते रहे जिसमें बडी संख्या में शिक्षक-शिक्षकाओं ने प्रतिभाग किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोचिंग ‘माफिया’ सक्रिय: मंडल में चल रहीं ‘अवैध’ सैकड़ों कोचिंगें, शिक्षा विभाग बना ‘मूकदर्शक’ !

City News Uttar Pradesh

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, रंगेहाथ 16 जुआरी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद

City News Uttar Pradesh

भाजपा कार्यकर्ताओं की ‘एंट्री’ से कांग्रेस का बढ़ा ‘जनाधार: बदल रहा ‘सियासी समीकरण’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा जन संवाद: हर समस्या के निराकरण का वादा

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें अखिलेश यादव पर किया पलटवार: बोले चुनाव हुये निष्पक्ष

प्रदर्शनी देखकर घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, दोस्त घायल

ब्रेकिंग न्यूज़