23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी
उत्तर प्रदेशराजनीति

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी, 2017 में मिली थी हार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर पार्टियां प्रत्याशियों का ऐलान कर रही हैं. यूपी के बांदा में समाजवादी पार्टी ने अटकलों को विराम देते हुए आखिर पुराने राजनीति के माहिर खिलाड़ी पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव पर भरोसा जताया है। मंगलवार को जारी सूची में सपा अध्यक्ष ने विशंभर सिंह का टिकट बबेरू से पक्का कर दिया।

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी
Baberu Assembly: SP again expressed confidence in Vishambhar Yadav, who was MLA twice, made candidate from Baberu

बबेरू विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए विशंभर सिंह यादव वर्ष 1980 से ही सपा से जुड़े हैं। दलबदल से अभी तक वह दूर हैं। 67 वर्षीय विशंभर पोस्ट ग्रेजुएट व एलएलबी हैं। 1980 में डीएवी इंटर कालेज कानपुर के संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। 1981 में कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 1981 में युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव रहे।

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी
Baberu Assembly: SP again expressed confidence in Vishambhar Yadav, who was MLA twice, made candidate from Baberu

1985 में समाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे। बबेरू विधानसभा से 2007 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए। इसके बाद पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया। बबेरू विधानसभा से 2012 में भी उन्होंने जीत हासिल की और विधायक चुने गए। वर्ष 2017 में यहां से चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशंभर पर फिर दांव लगाया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा सेमरिया को ‘विकास’ की सौगात: जनचौपाल में सुनीं समस्याएं

City News Uttar Pradesh

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा नव निर्माण

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh

नाबालिग़ छात्रा से दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास : तीस -तीस हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़