City News Uttar Pradesh
बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी
उत्तर प्रदेश

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव को लेकर हो रही वाहन चेकिंग के दौरान सतना बार्डर पर कालिंजर पुलिस ने सोमवार की रात मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। स्कार्पियो में छह बोरियों में भरा गांजा बरामद किया गया। हमीरपुर निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी
67 kg ganja recovered from Scorpio in police checking in Banda, five accused arrested, all residents of Hamirpur

चुनाव को लेकर जिले की सीमाओं पर बैरियर लगा जांच अभियान चलाया जा रहा है। कालिंजर थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल सतना सीमा पर जांच अभियान में लगे थे। तभी सतना की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो को रोक तलाशी ली गई। छह बोरियों में 67.4 किलो गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीओ नरैनी ने बताया कि स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी
67 kg ganja recovered from Scorpio in police checking in Banda, five accused arrested, all residents of Hamirpur

पुलिस का दावा है कि यह सभी गांजा तस्कर है और आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भारी मात्रा में गांजा को खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने स्कार्पियो के साथ ही चार मोबाइल फोन और गांजा को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कालिंजर सर्फुद्दीन, कांस्टेबल हेमन्त कुमार, हिमान्शू और संजीव कुमार थाना कालिंजर शामिल रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू की पहल पर केंद्र नें बच्चों के बस्ते हल्के करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

दो छात्राएं लापता: कॉलेज के ‘गेट’ तक पहुंचीं या ‘रास्ते’ में ही हुआ ‘खेल’ ?

कृषक समृद्धि योजना में छलावा: बांदा को नहीं मिली एक भी ‘नंदिनी डेयरी’ !

संघ के समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें की सहभागिता: प्रांत प्रचारक नें दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh

सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब ‘चापलूस’ नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़