City News Uttar Pradesh
सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया
उत्तर प्रदेश

सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया

 

आगरा। आगरा में सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित बंसी बिहार में शुक्रवार सुबह एक घर में बने ऑफिस में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मरने वालों में योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतीची मिश्रा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी कर्मचारी के ऑफिस आने पर हुई। जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो कर्मचारी और पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब दंपती के शव मिले।

सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया
Mass suicide: Sensation after finding dead bodies of husband, wife and child, three deaths shocked everyone

– मृतक ने छोड़ा सुसाइड नोट 

योगेश एटा जनपद, जमुनापुरा, थाना बागवाला के निवासी हैं। आगरा में ऑनलाइन बैटरी-इनवर्टर का व्यापार करते थे। पश्चिमपुरी के बंसी बिहार में एक मकान में ऑफिस बना रखा था और मारुति स्टेट फेस-टू में हाल निवासी थे। उनकी आध्या और काव्या दो बेटियां हैं। काव्या की उम्र पांच वर्ष की है और आध्या की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। शुक्रवार को पति-पत्नी के शव कार्यालय मिले और बच्चे घर पर मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर पर बच्चों को कुछ खिलाया गया है। काव्या की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के यहां से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

भाजपा की चुनावी रणनीति : कोरोना को बनाया हथियार …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किया दंगल में मंगल, जीता “दिल” …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें जातिगत जनगणना का किया स्वागत: पीएम का जताया आभार

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में करें सहयोग: आयुक्त दिनेश सिंह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़