26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीआईजी राजेश एस. ने बांदा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न पहलुओं का मुआयना करते हुए ज़िम्मेदार अधिकारियों को साफ शब्दों में निर्देश दिए कि आगामी समय में शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुदृढ़ हों।

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आरटीसी बैरक, क्लास रूम, शौचालय, प्रशिक्षण ग्राउंड, और मेस की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और कहा कि नए भर्ती आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

डीआईजी राजेश द्वारा पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

डीआईजी राजेश एस. ने साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित विभाग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था से ही एक सशक्त पुलिस बल का निर्माण संभव है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का ‘कड़ा प्रहार’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में जल्द खुलेगा पशुपालन महाविद्यालय : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh

चाइल्ड ट्रस्ट आकर्षण का केंद्र : कोरोना काल में घर-घर मदद …

City News Uttar Pradesh

UP Unlock : यूपी में वीकेंड लॉकडाउन के साथ 5 दिन खुलेंगी दुकानें, लखनऊ सहित 20 जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू …

ब्रेकिंग न्यूज़