![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। “दाल रोटी खाओ हरी के गुण गावों” जी हां , बीते वर्ष 150 से 170 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली अरहर दाल अब 100 रुपये के नीचे आ गई है। गुरुवार को थोक मंडी में सर्वाधिक बिकने वाली अरहर दाल का रेट घटकर 98 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं, उच्च गुणवत्ता वाली अरहर दाल भी 107 रुपये से घटकर 103.50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, यानी 3.50 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

दाल कारोबरियो के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में इस साल अरहर की पैदावार अच्छी रही है, जिससे दामों में यह तेज गिरावट आई है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में अरहर दाल के दाम और कम हो सकते हैं। महज तीन दिन पहले जो दाल 107 रुपये किलो थी, वह अब 103.50 रुपये हो चुकी है।

वहीं, सबसे ज्यादा बिकने वाली अरहर दाल का दाम 100 रुपये से घटकर 98 रुपये किलो हो गया है। छिलके वाली दाल की कीमत भी 85 से घटकर 82 रुपये प्रति किलो हो गई है। कारोबारी हैरान भी हैं कि जो दाल पिछले साल 150 रुपये किलो थी, वह अब 98 रुपये किलो हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल तक सबसे ज्यादा बिकने वाली अरहर दाल 52 रुपये और अव्वल गुणवत्ता वाली दाल 62.50 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
