
- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं विकास पुरुष के रूप में चर्चित सदर विधायक प्रकाश दिवेदी का “गले मिलन आलिंगन” शहर में शनिवार को “चर्चा का विषय” रहा। “नजारा” भी इस तरह का था मानों “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ये साथी मरते दम तक” !

गले मिलन की यह बेला उस समय दिखी जब उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिये यह दोनों “धुरंधर राजनेता रामकेश निषाद एवं प्रकाश दिवेदी” मेडिकल कालेज हेलीपैड पर पहुंचे। उप मुख्य मंत्री मौर्य के स्वागत के दौरान “रामकेश और प्रकाश नें” एक दूसरे को “चिरपरिचत मुस्कान” से देखा और “आलिंगनबद्ध होकर पार्टी जनों के बीच कई राजनीतिक संदेश” सा दे दिया।

दरअसल जिला भाजपा के जिम्मेदारों की मानें तो मंत्री “रामकेश और विधायक का यह आलिंगन” पार्टी में “हम तुम्हारे लिये तुम हमारे लिये का सारगर्भित संदेश” दे गया है। यह एक ऐसी “राजनीतिक पहेली है जो कह रही है की बूझो तो जानें” ! फिलहाल स्थिति तो यह कह रही है की “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है, अंधेरे से भी मिल रही रोशनी” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
