30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में हवा दूषित कर रहा निकायों का प्लास्टिक कचरा: रोक के प्रति प्रशासन उदासीन
Other

बांदा में हवा दूषित कर रहा निकायों का प्लास्टिक कचरा: रोक के प्रति प्रशासन उदासीन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश नहीं लग रहा है। सभी आठ नगर निकायों में प्रतिदिन निकलने वाला 11 टन प्लास्टिक कचरा इसकी बानगी है। सब्जी, किराना का सामान हो या दवाएं अथवा अन्य कोई सामग्री पॉलिथीन में ही लोग ले जा रहे हैं। बाजार में भी पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इससे जनपद का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

बांदा में हवा दूषित कर रहा निकायों का प्लास्टिक कचरा: रोक के प्रति प्रशासन उदासीन

आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी नगर निकायों में इस समय हर रोज करीब 11.06 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर पालिका बांदा में सवा दो लाख की आबादी के बीच हर दिन 6.07 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है। नगर पालिका अतर्रा में 60 हजार की आबादी के बीच प्रतिदिन 1.70 टन, नगर पंचायत बबेरू में 34742 आबादी के बीच 9.6 क्विंटल, बिसंडा नगर पंचायत में 5.2 क्विंटल, मटौंध नगर पंचायत में 6.5 क्विंटल, नरैनी में 3.8 क्विंटल, ओरन में 1.7 क्विंटल और तिंदवारी नगर पंचायत में तीन क्विंटल कचरा नगर पंचायत इकट्ठा कर रही है। पाबंदी के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग कम होता नहीं दिख रहा है। निकायों की शिथिलता के कारण बाजार में खुलेआम थोक और फुटकर में पॉलिथीन बिक रही है।

बांदा में हवा दूषित कर रहा निकायों का प्लास्टिक कचरा: रोक के प्रति प्रशासन उदासीन

सड़कों के किनारे, खाली प्लाॅटों और अस्पताल परिसर के पीछे कचरे में प्लास्टिक का ढेर देखा जा सकता है। यह प्लास्टिक कचरा जिले की हवा दूषित कर रहा है। प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। कोई व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन, आयात, भंडारण और बिक्री करता है तो पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत दोषी पाए जाने पर 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक जुर्माने या फिर पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद लोग इसका प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीब कल्याण मेला : विधायक प्रकाश नें मेले का लाभ उठाने की किया अपील …

City News Uttar Pradesh

मिड डे मील का तिरसठ हजार बिल देख भड़की प्रधान : “बिल पवार” खो अमर्यादा पर हो गई उतारू

City News Uttar Pradesh

जनप्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार करने का रचा जा है कुचक्र

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

मानसून सक्रिय होंने से बारिश बनी “राहत”: नौ साल बाद सबसे ठंडा दिन

यूपी में बारिश का कहर : 17 व 18 को प्रदेश में प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक को बन्द रखने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़