City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच
Other

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी की कड़ी हार के बाद पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को समीक्षा बैठक में कड़ा कदम उठाया है। मायावती ने बसपा उत्तर प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही तीन चीफ कोआर्डिनेटर को नियुक्त किया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश बसपा की कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही अपने भतीजे आकाश आनन्द को बसपा का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आंनद बड़ी जिम्मेदारी दी है।

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
BSP supremo Mayawati’s big decision, made three state in-charges, increased the stature of nephew Akash Anand, made National Coordinator

मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष को छोड़कर उत्तर प्रदेश बसपा की सारी कार्यकारणी को भंग किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए तीन चीफ कोआर्डिनेटर बनाए हैं। मेरठ के मुनकाद अली, बुलंदशहर के राजकुमार गौतम तथा आजमगढ़ के विजय कुमार को प्रदेश के सभी कोआर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे। यह तीनों सभी कोआर्डिनेटर पर निगाह रखेंगे। इसी के साथ बसपा ने विधायक दल के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की घर वापसी भी करा ली है। माना जा रहा है कि गुड्डू जमाली को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में बसपा का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
BSP supremo Mayawati’s big decision, made three state in-charges, increased the stature of nephew Akash Anand, made National Coordinator

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से सिर्फ बलिया की रसड़ा पर जीत मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की चिंता काफी बढ़ गई थी। रविवार को उन्होंने लखनऊ में सभी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ लखनऊ में बैठक के दौरान बड़ा कदम उठाया। मायावती ने उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इतना ही नहीं तीन चीफ कोआर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई है। अब तीन चीफ कोआर्डिनेटर अन्य कोआर्डिनेटर पर निगाह रखेंगे। मायावती ने बैठक के दौरान ही शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के बसपा का उम्मीदवार घोषित किया
बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को छोडऩे वाले विधायक दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को पार्टी में दोबारा शामिल किया है। गुड्डू जमाली विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ के मुबारकपुर से एआइएमआइएम के प्रत्याशी थे। एआइएमआइएम के गुड्डू जमाली ही इकलौते प्रत्याशी थे, जिनकी जमानत बची है। अब बसपा उनको आजमगढ़ से लोकसभा के उप चुनाव में उतारने की तैयारी में लगी है। आजमगढ़ लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
BSP supremo Mayawati’s big decision, made three state in-charges, increased the stature of nephew Akash Anand, made National Coordinator

मायावती की अध्यक्षता में बसपा के प्रदेश कार्यालय पर बैठक में सेक्टर प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी, बामसेफ तथा भाईचारा कमेटी के संयोजक भी मौजूद थे। 2007 में 206 सीट के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने वाली बसपा को 2012 में 80 और 2017 में 19 सीट मिली थीं। इसके बाद पार्टी को 2022 में सिर्फ एक सीट मिली है। 2007 में सपा को 97, भाजपा को 51 तथा कांग्रेस को 22 सीट मिली थीं। बसपा का लगातार घटता ग्राफ पार्टी की मुखिया मायावती के लिए बड़ी चिंता का कारण बन रहा है।

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
BSP supremo Mayawati’s big decision, made three state in-charges, increased the stature of nephew Akash Anand, made National Coordinator

विधानसभा चुनाव 2022 के बाद अब बसपा के अस्तित्व को लेकर ही सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। इस बार के चुनाव में इनका वोट प्रतिशत भी 13 प्रतिशत पर आ गया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली बसपा अपने सबसे बड़े जनाधार वाले प्रदेश यूपी में इस स्तर पर आएगी, पार्टी ने यह सोचा नहीं था। अब मायावती के नेतृत्व और उनके सलाहकारों, रणनीतिकारों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसको देखते हुए दावा किया जा रहा है कि मायावती पार्टी में कई दिग्गजों का कद घटा सकती हैं। इतना ही नहीं लगातार मिलने वाली शिकायतों के आधार पर कई नेताओं को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती हैं। मायावती बूथ स्तर के नेताओं से फीडबैक ले रही हैं, जिसमें यह निकल कर सामने आया है कि बड़े नेताओं का उन्हें सहयोग नहीं मिला है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया बलात्कार ​…

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले : बुंदेलखंड में नहीं होने देंगे पानी की कमी, बनेगा पानी दार

City News Uttar Pradesh

एमएलसी चुनाव टिकट की गर्माहट : रमेश मिश्रा की जगह युवराज को क्या मिलेगा टिकट ?

ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा

भाजपा ने पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि: कार्यकर्ताओं ने ली उनके आदर्शों से सीख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़