City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : नाबालिक युवती को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सब्जी बेचकर दो भाइयाें और मानसिक बीमार मां की देखरेख करने वाली युवती पर दुकानदार की नीयत खराब हो गई। घर में चुपचाप घुसे युवक ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बीच पड़ोसियों के आने पर वह धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करके चौकी पुलिस द्वारा आरोपित छोड़े जाने से खतरे की आशंका जताई है।

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार
Embarrassing: In Banda, the girl was making a physical relationship by making the girl unconscious, the shopkeeper ran away when the neighbors came

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ल में रहने वाली 22 वर्षीय युवती के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर में वह मानसिक बीमार मां और दो भाइयों के साथ रहती है। वह सब्जी बेचकर किसी तरह मां व दो छोटे भाइयों का भरण-पोषण कर रही है। युवती का आरोप है कि दो दिन पहले मां व भाई बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी। इस बीच मोहल्ले का दुकानदार बदनीयती से घर में घुस आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध पर उसने जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बीच शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। चौकी में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपित दुकानदार को पकड़ लिया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया है।

पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है आरोपित युवक से उसे व परिवार को खतरा बना है, वह अक्सर गलत नियत से उसे परेशान करता है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। कोतवाली निरीक्षक को मामले की जांच दी गई है। सत्यता के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी बात प्रकाश में आई है कि युवती पहले भी एक कथित तांत्रिक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रसोइया के साथ छेड़खानी व मारपीट में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

Banda – सावधान : बनेंगे गोवंश बिहार, मचेगा करोड़ों में लूट का धमाल !

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

थानेदार की कथित दबंगई : बेटी के हत्यारों पर नहीं कार्यवाई: परिजनों की एसपी से गुहार

City News Uttar Pradesh

बांदा में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत 25 हुये घायल : सीओ तत्काल राहत में सक्रिय

ब्रेकिंग न्यूज़