City News Uttar Pradesh
साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ऑनलाइन ठगी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना बांदा ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और साइबर ठगी में इस्तेमाल सामग्री बरामद की।

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

अभियुक्तों ने कूटरचित आधार कार्ड, फर्जी पैन कार्ड, अवैध क्यूआर कोड और जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को ऑनलाइन सामान बेचने का झांसा दिया। उनसे धनराशि की ठगी की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

16 दिसंबर को भगत सिंह निवासी जवाहर नगर ने साइबर क्राइम थाना को सूचना दी कि उनके मित्र वरूण अग्रवाल के जीएसटी के फर्जी दस्तावेज बनाकर दो व्यक्ति, अनिल और चंद्रकिशोर निवासी तिंदवारा, ऑनलाइन ठगी में शामिल हैं। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी साइबर सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम टीम ने ट्रैकिंग शुरू की।

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई 'अवैध हथियारों' की 'काली मंडी'

17 दिसंबर को मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को तिंदवारा बाइपास के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार-पैन, स्वाइप मशीन, मोबाइल फोन, लैपटॉप, मॉनिटर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और सिम कार्ड किट बरामद किए गए। ये सभी उपकरण और दस्तावेज़ ठगी की वारदातों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जान बचाने के लिए किया संघर्ष

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

साजिशन मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील को फंसाया ? जनमानस में मुद्दा गरमाया

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू, कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप

विधायक प्रकश के वायरल वीडियो से ‘हिला’ प्रशासन: पंचायत मित्र बर्खास्त, सचिव पर भी गिरी ‘गाज’

ब्रेकिंग न्यूज़