City News Uttar Pradesh
शिक्षा की 'राह' में बाधा: प्रशासन की उदासीनता से 'स्कूल मार्ग' बदहाल, प्रशासन से शिकायत
उत्तर प्रदेश

शिक्षा की ‘राह’ में बाधा: प्रशासन की उदासीनता से ‘स्कूल मार्ग’ बदहाल, प्रशासन से शिकायत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने का रास्ता जब कीचड़, अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ जाए, तो सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि सिस्टम की संवेदनशीलता का खड़ा होता है। कुछ ऐसा ही चिंताजनक हाल जसपुरा ब्लॉक के चुन्नू डेरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने देखने को मिल रहा है, जहां स्कूल जाने वाला एकमात्र कच्चा संपर्क मार्ग वर्षों से अतिक्रमण और बदहाली की गिरफ्त में है। ग्रामीणों नें समस्या के निदान के लिये प्रशासन को ज्ञापन दिया है।

शिक्षा की 'राह' में बाधा: प्रशासन की उदासीनता से 'स्कूल मार्ग' बदहाल, प्रशासन से शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार यह संपर्क मार्ग वर्षों से आवागमन में है, लेकिन आज तक न तो इसका निर्माण कराया गया और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस कार्रवाई हुई। बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जहां हर कदम पर फिसलने, गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

शिक्षा की 'राह' में बाधा: प्रशासन की उदासीनता से 'स्कूल मार्ग' बदहाल, प्रशासन से शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। कई बार स्थानीय स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। इसी उपेक्षा से आहत होकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने और पक्का रास्ता बनवाने की मांग की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे” ।

City News Uttar Pradesh

Banda : बंधुवा मजदूरी बन गई है अभिशाप, 79 मजदूर हरियाणा से मुक्त हो बांदा आये ! ….

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का होगा प्रयास: कृषि महाविद्यालय का हो उद्धार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की चौपाल : जनता का दूर कर रही मलाल

City News Uttar Pradesh

गैंगरेप पीड़ित ‘दलित छात्रा’ की आत्महत्या से मचा हड़कंप: कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल ?

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़