बांदा। झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से घायल हुए साइकिल सवार की कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद फरार आरोपित चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घटना से स्वजन बेहाल हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेउना निवासी 50 वर्षीय रामबाबू साहू पुत्र प्रभू दयाल रविवार शाम शहर की बाजार घर की खरीदारी करने आया था। यहां से देरशाम साइकिल पर घर जाते समय रास्ते में जमुनीपुरवा पुलिया के पास हाईवे पर अतर्रा की ओर से आ रही बस की उसे सामने से टक्कर लग गई। हादसे के बाद आरोपित चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार को घायल तड़पता देखकर राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। स्वजन के कानपुर ले जाते समय वहां अस्पताल पहुंचने के पहले उसकी मौत हो गई।
इससे स्वजन वहां से शव लौटाकर अपने घर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की। मृतक के पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस का वीडियों उन्हें ग्रामीणों से मिला है। जिसमें बस की शीशे टूटे हैं। पिता रामबाबू के पास दो बीघा पट्टे की जमीन है। इसके अलावा दो पुत्र व दो पुत्रियों के परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी करते रहे हैं। घटना से मृतक की पत्नी राजकुमारी समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि स्वजन से तहरीर मिलने पर आरोपित चालक व बस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
