City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को और धार देना शुरू कर दिया है। यूपी के बांदा जिले से भाजपा विधायक प्रकाश दिवेदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वे मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी हरीश खुराना के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका नारा है “जनता ने ठाना है, दिल्ली में कमल खिलाना है।”

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

विधायक प्रकाश दिवेदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है।भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ वादे किए, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं बदला। भाजपा का संकल्प दिल्ली को भ्रष्टाचारमुक्त और विकासोन्मुखी बनाना है।

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक प्रकाश दिवेदी के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं और भाजपा की नीतियों को जनता तक लेकर जाएं।

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

विधायक प्रकाश दिवेदी ने बताया कि भाजपा दिल्ली में विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने रोजगार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

बैठक में असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा, भाजपा नेता आनंद गौरव, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश प्रचार मंत्री प्रिंस तिवारी और बूथ पालक विजय जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हार्ट अटैक से फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार की हालत, डीएम एसपी ले गए मेडिकल कॉलेज

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में पांच की गई जान: जिगरी दोस्त थे पांचों, मौत भी आई तो साथ, कोई बताए मौतों की खबर, कोई नहीं जुटा सका हिम्मत

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांदा जिले में खोज रही डेंगू मरीज …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से किया फायर, बाल-बाल बचा बेटा, गोली दीवार में जा धंसी, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

विधायक प्रकाश की पहल लाई ‘रंग’: 1.38 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़