- विनोद मिश्रा
बांदा। मुकद्दस माह रमजान के पहले अशरा में करहिया कुंवा व गौसियाएवं वक्फ मस्जिद मे 6 दिनों मे कुरान पूरा हुआ। छह दिनी तरावी मे बड़ी संख्या मे लोगो ने कुरान सुना और मुल्क में अमन चैन के लिए सामूहिक दुआ की।

मुकद्दस माह रमजान के पहले अशरा मे इन तीनों मस्जिदों मे चाँद रात से ही तरावी का सिलसिला शुरु हो गया जो मंगल वार तक जारी रहा और इसी क्रम में कुरान पाठ पूरा हो गया। करहिया कुंवा वा गौसिया,वक्फ मस्जिद बोडे में क्रमशः हाफ़िज़ मोहम्मद इमरान खान रज़ा साबरी नरैनी, जनाब राशिद खान फतेहपुरी और वक्फ मस्जिद में हाफिज एहतामुल हक आजम नगर ने कुरान सुनाया।

मस्जिद सदर अज़ीज़ अहमद व हाजी सईद अहमद सेवा एक्स एओ मेंबर व मस्जिद गौसिया में इक़बाल अहमद ने हाफ़िज़ओ का इस्तीक़बाल कर नज़राना पेश किया। तारावीह के बाद मुल्क व में अमन चैन व भाईचारा बनाये रखने के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस मौके पर मोहम्मद सलीम खजांची,नायब सदर अनीस अहमद, असफाक अहमद, रज्जाक, वारिस भाई, वगैरा तमाम नमाज़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
