- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप नें जिले में संभावित बाढ़ की स्थितियों से निपटने के लिये सिंहावलोकन समीक्षा की। जिले की नदियों में बाढ़ की स्थिति किस स्तर तक पहुंच जाती है उसकी गहनता से जानकारी ली। साथ हीं निपटने के लिये अभी से अलर्ट रहने के निर्देश दिये। यह भी चेताया की वह शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसी क्रम में डीएम ने उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के सम्भावित बाढ प्रभावित गाॅवों का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय से कर लें।

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ एवं जल भराव की स्थिति से निपटने के लिये तैयारी के साथ सजगता बरतें। डीएम नगेन्द्र नें बाढ प्रभावित क्षेत्रों में उप जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा राहत एवं जागरूकता चैपाल का आयोजन करानें की भी जरूरत बताई।

जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ की स्थिति में उनकी जिम्मेदारियों से आगाह किया। स्वास्थ्य विभाग के भी पेंच कसे।विद्युत विभाग के अधिकारियों को सोलर लालटेन व जनरेटर सेट की व्यवस्था रखने को कहा। बाढ की स्थिति पर नहरों नहर बधों को चेक करने को कहा। बाढ चौकियों को चेक करके सूची बनानें तथा कर्मियों को निर्देश दिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
