- शरद मिश्रा
बांदा। भाजपा सदस्यता अभियान में फस्ट नंबर लाएगी। इसके लिये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें संगठन के नेताओं के साथ गोष्ठी की। कामयाबी का मंत्र और पहाड़ा बताया। डिजिटल सदस्यता अभियान की तकनीक बताई गई। इस रणनीति में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू का “तड़का मंत्र” भी चर्चा का विषय रहा।

जिला भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला में 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ भाग लेते हुए सफल बनाने का आहवान किया गया।

तिंदवारी विधायक एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की बांदा जिला को सदस्यता अभियान में प्रथम लाना है। इसके लिये हर बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने हैं। 1 सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े। यह पार्टी के लिये पर्व है।

सदर विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में जोश भरा। कहा की “क्या चुप साध रहा बलवाना”। आप सब में संगठन को मजबूत करने की “अतुल शक्ति” है। इतिहास रच दें। बताया की सदस्यता अभियान पुनः जीरो से शुरू होगा। संगठन चुनाव की यही आधार शीला है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कार्यकर्ताओं को पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ बताया।अभियान की बुलंदी बताई। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें भी नीतियों और “लक्ष्य सफलता का तड़का” दिया। भाजपा प्रभारी राम सुफल साहू नें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।

सदस्यता अभियान प्रभारी संतोष गुप्ता ने कहा कि1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक सदस्यता अभियान का प्रथम एवं 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक द्वितीय चरण चलेगा। 16 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
