27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका
उत्तर प्रदेश

जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होली पर जीजा ने अपनी साली को रंग लगा दिया। इससे युवती का पति नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। मायके से पत्नी ससुराल आई तो पति ने उसी बात को लेकर फिर से बहस शुरू कर दी और पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि शहर कोतवाली के किलेदार का पुरवा निवासी रामदेवी (26) पत्नी भूरा उर्फ लाखन सिंह होली का त्योहार मनाने पति के साथ अपने मायके लोधौरा कनवारा गई थी। होली के त्योहार में रामदेवी का जीजा भी आया हुआ था। होली में जब सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे, इस पर जीजा ने रामदेवी को रंग लगा दिया। यह देख कर लाखन का गुस्सा सातवें आसमान को छू गया। लाखन ने मायके में ही पत्नी रामदेवी को पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका
Brother-in-law applied color to sister-in-law, husband did not tolerate, threw the girl from the roof

लेकिन वह दूसरे दिन भी पत्नी को पीटता रहा। तब पत्नी की ओर से पति के खिलाफ पुलिस चैकी में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद रविवार को पत्नी मायके लोधौरा से ससुराल किलेदार का पुरवा शहर कोतवाली में आ गई। रविवार रात में ही जीजा द्वारा रंग लगाए जाने के मामले को लेकर पति ने फिर पत्नी रामदेवी को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर छत की तरफ भागी, तभी पति ने वहां पहुंचकर रामदेवी को छत से नीचे फेंक दिया। इससे रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामदेवी के भाई मनोज ने बताया कि 17 मार्च को बहन होली में घर आई थी। तभी रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था जो पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस द्वारा समझाने के बाद लाखन ने आश्वासन दिया था कि अब वह मारपीट नहीं करेगा लेकिन जैसे ही बहन ससुराल पहुंची। तभी छत से फेंककर बहन की हत्या की कोशिश की गई। इस संबंध में सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किलेदार का पुरवा में एक महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने की घटना सामने आई है। महिला के शरीर में कोई फैक्चर नहीं है। इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

यूपी में कोरोना का तांडव : प्रदेश में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 187 ने दम तोड़ा, प्रदेश में 33214 नए संक्रमित आए सामने …

City News Uttar Pradesh

पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान

डीएम दुर्गा शक्ति की मशक्कत क्या होगी कामयाब : क्योंकि बेसिक शिक्षा के हैं बुरे हाल ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं बेशुमार : खेत की सोना मिट्टी हो रही है बेकार

ब्रेकिंग न्यूज़