City News Uttar Pradesh
सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : मुख्तार अंसारी को 10 साल की कारावास
उत्तर प्रदेश

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार के कैदी बाहुबली मुख़्तार अंसारी को गैंगेस्टर एक्ट में दस साल की सजा हुई। फैसला सुनते ही माफिया डान रो पड़ा। गाजीपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट ने 1996 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुए 5 मामले में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी को दोषी करार देते हुए 10 की सजा सुनाई। 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनते ही डॉन मुख़्तार अंसारी रो पड़ा।

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : मुख्तार अंसारी को 10 साल की कारावास
Mafia don cried on hearing the sentence: 10 years imprisonment to Mukhtar Ansari

दरअसल, मुख्तार अंसारी मनी लांड्रिंग केस में बांदा से प्रयागराज लें जाया गया है। ईडी की 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर है। प्रयागराज के ईडी दफ्तर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी औऱ सुनवाई हुई। फैसले से पहले ही मुख्तार सुबह से घबराया नजर आ रहा था। उसके दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। मुख्तार अंसारी ने ईडी के अफसरों से केस का फैसला आने तक आज पूछताछ नहीं करने का अनुरोध किया था। मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में होने के लिए मुख्तार सुबह से ही दुआएं कर रहा था। कई बार इबादत की। उसने खुदा की बारगाह में सजदे कर दुआ मांगी।इसके साथ ही तस्वीह पर तिलावत की। मुख्तार ने सुबह का नाश्ता भी ठीक से नहीं किया।

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : मुख्तार अंसारी को 10 साल की कारावास
Mafia don cried on hearing the sentence: 10 years imprisonment to Mukhtar Ansari

मुख्तार को अभी तक किसी भी मामले में सज़ा नहीं हुई है, लिहाजा वह इस केस में भी बरी किए जाने की दुआएं कर रहा था। मुख्तार को पता है कि इस केस में सजा होने पर उसकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। मुख्तार के खिलाफ 1996 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुख्तार के खिलाफ वाराणसी में 31 साल पहले हुए कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय मर्डर केस और एडिशनल एसपी पर हुए जानलेवा हमले समेत पांच मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

गैस एजेंसियों द्वारा ‘लूट’: बिना सिलिंडर डिलीवरी, ब्लैक मार्केट में ‘जल’ रही जनता की रसोई !

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

डीएम दीपा रंजन का प्रयास जनपद में खाद की आ गई बहार

City News Uttar Pradesh

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़