विनोद मिश्रा
बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए लाभार्थी परक योजनाओं की प्रगति समयानुसार पूरी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, पंचायती राज विभाग, उद्योग बन्धु, श्रम पोर्टल, खादी ग्रामोद्योग, सीएलडीएस, जल निगम, यूपी सिडगो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि की समीक्षा की।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी लाभार्थीपरक योजनायें हैं उनकी प्रगति पूर्ण कर ली जाए। विकास से सम्बन्धित जितने भी कार्य अभी तक बन्द थे उन्हें शीघ्र शुरू करा दिया जाये। सेतु निगम की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभाग द्वारा बताया गया कि बागै नदी तथा औगासी नदी के पुल के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं फसल बीमा योजना में सम्बन्धित विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि व्यक्तिगत दावों का सर्वे का कार्य चल रहा है। उन्होंने अंतिम माह मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए पाया गया कि हेल्थ वेलनेश सेन्टर 145 स्वीकृत हुए थे जिसकी सूची जिलाधिकारी ने तहसील वाइज मांगी तथा अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सीएचसी एवं पीएचसी, 102 व 108 एम्बूलेन्स, जननी सुरक्षा योजना, कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण की समीक्षा जिसमें बताया गया कि एम्बूलेन्स सक्र्रिय हैं।

इसी प्रकार पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि कायाकल्प योजना के अन्तर्गत गोद लिये गये 202 स्कूलों का भी कायाकल्प कराया जा रहा है। पंचायत भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में हैण्डपम्प रीबोर एवं खराब हैण्ड पम्पों को ठीक कराने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारियों की है। यदि किसी भी ग्राम पंचायत में हैण्ड पम्प रीबोर या खराब की स्थित में है तो उन्हें अभियान चलाकर ठीक कराया जाए, क्योंकि पेयजल व्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण कार्य है।

अमृत पेयजल परियोजना के कार्यों में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 10472 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे उन्हें अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए और प्रतिदिन इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी जाए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
