- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बांदा अतर्रा रोड पर सोमवार को दोपहर बाद सावधानी हटते ही भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार बांदा की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बालिका घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना थाना गिरवा अंतर्गत बांदा रोड में डिंगवाही के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चालक राकेश सिंह (45) निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश और दो महिलाएं जिनकी उम्र 35 व 32 वर्ष है, इनकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई है।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक 12 वर्षीय बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बांदा और थाना प्रभारी गिरवा मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
