32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
उत्तर प्रदेश

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

 

लखनऊ। वर्ष 2000 में कारापाल व उपकारापाल पर हमला, जेल में पथराव व जानमाल की धमकी देने के एक मामले में अभियुक्त मुख्तार अंसारी पर सोमवार को आरोप तय कर दिया गया। एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्टेट कोर्ट के समक्ष मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया था। इसके साथ ही राजधानी के जियामऊ इलाके में निष्क्रांत सम्पति पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने के एक दूसरे मामले में अभियुक्त मुख्तार अंसारी को आरोप पत्र की नकलें भी मुहैया कराई गईं। विशेष एसीजेएम अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव ने इन दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय की है।

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई
Charges framed on Mukhtar in the case of stone pelting in jail and attack on the jail, hearing will be held on April 8

– कारापाल व उपकारापाल पर हमले का मामला

तीन अप्रैल, 2000 को इस मामले की एफआइआर लखनऊ के कारापाल एसएन द्विवेदी ने थाना आलमबाग में दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक पेशी से वापस आए बंदियों को जेल में दाखिल कराया जा रहा था। इनमें से एक बंदी चांद को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के साथ के लोग बुरी तरीके से मारने लगे। आवाज सुनकर कारापाल एसएन द्विवेदी व उपकारापाल बैजनाथ राम चौरसिया तथा कुछ अन्य बंदीरक्षक उसे बचाने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्होंने इन दोनों जेल अधिकारियों व प्रधान बंदीरक्षक स्वामी दयाल अवस्थी पर हमला बोल दिया। किसी तरह अलार्म बजाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अलार्म बजने पर यह सभी भागने लगे। साथ ही इन जेल अधिकारियों पर पथराव करते हुए जानमाल की धमकी भी देने लगे। इस मामले में युसुफ चिश्ती, आलम, कल्लू पंडित व लालजी यादव आदि के साथ ही मुख्तार अंसारी को भी नामजद किया गया था।

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई
Charges framed on Mukhtar in the case of stone pelting in jail and attack on the jail, hearing will be held on April 8

विवेचना के बाद इन सबके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ। लेकिन 25 नवंबर, 2020 से कई बार आदेश देने के बाद भी आरोप तय करने के लिए मुख्तार को पेश नहीं किया जा सका था। तब मुख्तार अंसारी जिला कारागार रुपनगर, रोपड, पंजाब़ में निरुद्ध थे। लिहाजा विशेष अदालत ने मुख्तार की पत्रावली अलग कर अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिया था। सात अपै्रल, 2021 को मुख्तार को पंजाब के रोपड़ से यूपी के बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया था।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्यूटी पार्लर बना विस्फोटक गोदाम: पुलिस की छापेमारी में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

निजीकरण बर्दाश्त नहीं, बिजली कर्मियों ने दिया धरना, 15 दिसंबर को करेंगे विशाल प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर मालती बासू का कब्जा: पार्टी नें पिछली हार का लिया बदला

City News Uttar Pradesh

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का फिर छक्का:दो क्लीनिक सीज,64 लाख की रिकवरी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़