24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?
उत्तर प्रदेश

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार किसान हित में चुस्त पर प्रशासन सुस्त का नजारा सा है। गेहूं खरीद में तो फिलहाल ऐसा ही दिख रहा है। राम भला करे। चित्रकूटधाम मंडल में तापमान 40 डिग्री के ऊपर होने के कारण किसानों का गेहूं समय से पहले पक गया है।

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?
Government is tight in the interest of farmers but is the administration sluggish ?

बस खरीद केंद्र का बंद सिम -सिम खुल जाये। पहली अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर खरीद शुरू होनी है, पर अभी तक यहां के ताला तक नहीं खुले। पेंटिग और बैनर लगाना तो दूर की बात है। शासन ने 25 मार्च तक केंद्र खोल कर सभी तैयारियां पूर्ण करने के आदेश दिए थे । लेकिन आदेश केंद्रों प्रभारियों के ठेंगे पर हैं।

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?
Government is tight in the interest of farmers but is the administration sluggish ?

अमूमन गेहूं की फसल अप्रैल के दूसरे पखवारे से कटती है, लेकिन इस बार मार्च में ही यह पककर तैयार हो गई है। किसानों ने गेहूं की कटाई भी शुरू कर दी है। उधर, मंडल में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए अभी तक 137 केंद्र अनुमोदित हुए हैं। इनमें बांदा में महज 20 केंद्र हैं। इनमें खाद्य विभाग के 8 और पीसीएफ के 11 और एफसीआइ का एक केंद्र शामिल हैं। जिला मुख्यालय की मंडी परिषद में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विपणन, पीसीएफ और यूपी एग्रो के केंद्र खोले जाने है। पर अभी केंद्र प्रभारियों में सक्रियता नहीं हैं। जबकि शासन ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को 25 मार्च तक हर हाल में केंद्र खोलकर वहां बैनर, पेंटिग सहित किसानों की सुविधा के लिए छाया, पानी आदि के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें योगी सरकार की शिक्षा नीति को बताया सर्वोच्च एवं उत्कृष्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा गलौली बालू खदान में अवैध खनन का चमत्कार : प्रशासन की खामोशी का क्या है राज

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, बीडीओ व ईओ को देना होगा जोड़ों के अविवाहित होने का प्रमाण

City News Uttar Pradesh

चक्रवाती तूफान से ‘तबाह’ हुए किसान : बोले- ‘रहम करो सरकार, बर्बाद हो गए हम’

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘तिजोरी’ में चित्रकूट का 32 करोड़ 29 साल से डंप: मचा शासन स्तर पर ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़