City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गजब, तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मृत महिला जय देवी (25) पत्नी लालजी निषाद जिंदा निकली। मौत और पोस्टमार्टम की खबरों के बाद खुद कानपुर से बांदा आकर जसपुरा थाने पहुंच गई। मृत को जिंदा देख पुलिस की परेशानी बढ़ गई। तीन दिन पूर्व केन नदी में मिले शव की शिनाख्त परिजनों ने जय देवी के रूप में की थी।


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर रिकॉर्ड में मृतक दर्शा दिया। साथ ही पिता ने जय देवी के पति, सास, ससुर समेत 6 के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब जय देवी के वापस आने पर पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया।


उधर नदी में मिले शव को लेकर पुलिस उलझ गई है। थाना इंस्पेक्टर का कहना है मिले शव की जानकारी के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। किसकी हत्या कर नदी में शव फेंका गया? इसका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व विख्यात कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कहा: भगवान तर्क से नहीं, प्रेम और समर्पण से मिलेंगे

City News Uttar Pradesh Desk

खुंखार बंदरों का बांदा में आतंक, दर्जनों लोगो को बनाया शिकार, जिम्मेदार अधिकारियों ने खड़े किए हांथ, बोले-खुद करें बचाव

शंकर सरोवर का मेगा सफाई अभियान : बढ़ रहा ग्रीनिज बुक की ओर !

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘मौत’ का ‘तांडव’ : नींद का एक ‘झोंका’ बन गया ‘काल’

City News Uttar Pradesh Desk

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुंगूस ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण, बोले- भाजपा विकास में करती है विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़