City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : तबादले से परेशान सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप …

 

बाराबंकी : आए दिन तबादला के नाम पर हो रहे शोषण से नाराज सफाईकर्मी ने एडीओ पंचायत कार्यालय पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है। सफाई कर्मी असलम ने पुलिस के समझ दिए गए अपने बयान में बताया कि तबादला रोकवाने के लिए एडीओ पंचायत ने रुपयों की मांग की थी।

मामला लोनीकटरा थानाक्षेत्र के ललईखेड़ा गांव का है। यहां के निवासी असलम पुत्र गुलाम अली बुढ़नानापुर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात है। शनिवार को जब वह ब्‍लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद एडीओ पंचायत प्रमोद श्रीवास्तव ने उससे कहा कि तुम्हारा स्थानांतरण बुढ़नानापुर से भिलवल पंचायत में कर दिया गया है। स्थानांतरण पत्र मिलते ही असलम ने कार्यालय के बाहर खड़ी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाल लाया। इसके बाद एडीओ पंचायत के सामने पहुंचते ही उसने तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और लाइटर से आग लगा ली।


अचानक आग लगने से ब्लाक में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी पर इलाज करने वाले डॉ. राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि 70 प्रतिशत आग से जल गया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर बोतल अन्य सामग्री बरामद कर लोगों से पूछताछ की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम…

City News Uttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता ने फांसी लगा दी जान

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: “लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर की सख्ती : 2.02 करोड़ का ठोंका जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़