25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये "सुपुर्दे खाक"
उत्तर प्रदेश

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये “सुपुर्दे खाक”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ढाई हजार से ज्यादा सजी धजी और फूल मालाओं से लदी ढालों को सुपुर्दे खाक (दफन) कर दिया गया। आधा सैकड़ा से ज्यादा ताजियों को केन नही में सुपुर्दे आब (विसर्जित) किया गया। मंगलवार को सूरज डूबने के साथ ही 10 दिवसीय मोहर्रम के आयोजन खत्म हो गए।

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये "सुपुर्दे खाक"
Fresh and molded “delivered khak” resonating with the evergreens in the gloomy atmosphere

ढोल-ताशों की रोजाना गूंजती रहीं सदाएं भी थम गईं। दसवीं पर शहर और केन नदी किनारे तक मेले का हुजूम रहा। हिंदू-मुसलिम बराबरी से शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने रहे। दसवीं पर दोपहर बाद फिर इमामबाड़ों में ढोल-ताशोें की धुनें गूंज उठीं।

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये "सुपुर्दे खाक"
Fresh and molded “delivered khak” resonating with the evergreens in the gloomy atmosphere

इमामबाड़ों में रखी ढाल, नेजा, अलम और ताजिये अलग-अलग जत्थों में निर्धारित रूट से कर्बला (केन नदी किनारे) की ओर चल पड़े। ढाई हजार से ज्यादा ढाल-सवारियां लगभग आधा सैकड़ा छोटे-बड़े ताजिये और सैकड़ों नेजे व अलम सूरज ढलने के वक्त प्रतीकात्मक कर्बला पहुंचे। हरेक के साथ हुजूम था। यहां ढालों को खोलकर उनकी कुछ सामग्री जमीन में दफन कर दी गई।

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये "सुपुर्दे खाक"
Fresh and molded “delivered khak” resonating with the evergreens in the gloomy atmosphere

ताजियों को केन नदी में पानी के हवाले (ठंडा) कर दिया गया। यहां देर रात तक मेला रहा। इसके पूर्व दोपहर को पूर्वी कोठी शिया इमामबाड़ों से अलम और ताजिये केन किनारे स्थित कर्बला के लिए रवाना हुए। ताजियों को यहां दफनाया गया। आखिरी दिन भी जगह-जगह लंगर हुए। पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। प्रशासन और पुलिस के अफसर भी पूरे समय मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त अजीत की “महाकुंभ” पर चर्चा: जिम्मेदारो को “लापरवाही” न बरतने की सख्त हिदायत

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

अध्यक्ष मालती का ‘छाता अभियान’ बना जन चर्चा : दिलों में बस गई ‘मानवता’ की ‘ठंडी छांव’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच कई पर साधा निशाना !

बुंदेलखंड के मशहूर दीवारी नृत्य पर आधुनिकता का ग्रहण: नष्ट हो रही मूल विधा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़