31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहीं
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहीं

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव बुधवार को कमासिन क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूरे एक्शन मोड में नजर आए। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक ने विकास कार्यों में हीलाहवाली पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और समस्या निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए।

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहींबैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक ने संबंधित विभागों के ‘अफसरों ‘को ‘दो टूक’ कहा कि ‘जनता के काम में लापरवाही नहीं’ चलेगी।

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहींविधायक विशंभर यादव ने साफ चेतावनी दी कि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। विधायक विशंभर सिंह यादव ने मौके पर ही सड़क, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचना चाहिए।

एक्शन में विधायक विशंभर: बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, बोले लापरवाही की तो खैर नहींफाइलों में नहीं, जमीन पर काम दिखना चाहिए। विधायक के सख्त तेवर देख अफसरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले: भगवान राम ने भाजपा को दी सजा, उनकी नैतिक हार हुई

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘अल्टीमेटम’: खुलेआम शराब पीने वालों को सीधे ‘जेल’

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव

Banda : गरीब विद्यार्थियों के लिए होगी निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था,अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर दी जानकारी…

City News Uttar Pradesh

केवटरा ‘अंडरबायपास’ में ‘टपकता रहस्य’: हजारों लोगों का ‘रोज़ का सफर’ अब ‘खतरे’ का रास्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़