28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार, अमेरिका से मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग …

 

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार हासिल करने के मौके मुहैया कराएगा। कौशल विकास विभाग ने युवाओं के लिए अमेरिका के अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कोर्सेरा के माध्यम से नि:शुल्क ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इससे प्रदेश के युवा अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर ट्रेनिंग हासिल कर इंडस्ट्री के लायक बन सकेंगे।


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश के 50 हजार युवाओं को अमेरिका में स्थित डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कोर्सेरा के जरिए प्रशिक्षण दिलाए जाने की व्यवस्था की है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन युवाओं को कोर्सेरा की ओर से सार्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के अनुसार ट्रेनिंग के बाद युवाओं को मिलने वाले सार्टिफिकेट की मान्यता विश्व के कई देशों में है। इससे देश के युवाओं को विदेशों में जाकर नौकरी करने के अवसर प्राप्त होंगे।


– आभा एप बनाएगी आत्मनिर्भर
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उनको आत्मनिर्भर बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम प्रदेश में तेजी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कड़ी में कौशल विकास विभाग की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आभा एप को डेवलप किया गया है। इस से जुड़ कर युवा अपनी स्किल को डेवलप कर सकते हैं। एप में कई तरह के स्व रोजगार से जुड़े हुए विडियोज भी अपलोड किए गए हैं। जिनसे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम भी युवाओं को काफी भा रही है। इसमें उद्योगों में अप्रेंटिस के रूप में काम करने वाले युवाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

-श्रमिकों को दे रहे हैं ट्रेनिंग
राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल के मुताबिक कोविड संक्रमण के दौरान प्रदेश में आए 38 लाख से अधिक श्रमिकों का भी कौशल विकास कार्यक्रम जारी है। इन श्रमिकों की आजीविका का प्रबंध कर उनको पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कामयाब हो रहे हैं। श्रमिकों को रिकगनाइजेशन ऑफ प्रिरियर लर्निंग आरपीएल के तहत उनको ट्रेनिंग दिए जाने का काम तेजी से चल रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

चर्चित समाजसेवी जयराम सिंह “बछेउरा” बने देवदूत वानर सेना के बुंदेलखंड प्रभारी

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पर्दा उठाया: डार्क जोन आधे हुए, यूपी बना देश का ‘जल मॉडल’

City News Uttar Pradesh Desk

स्कूलों की सुस्ती से ‘भविष्य’ पर मंडराया संकट: अवार्ड योजना साबित हुई ‘फिसड्डी’

City News Uttar Pradesh Desk

बड़ी मछली की फिराक में मछुआरों ने डाला जाल और हाथ लगी बेशकीमती मूर्ति, बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने किया जब्त

City News Uttar Pradesh

खुलासा : अवैध सबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर मृतक लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण

ब्रेकिंग न्यूज़