31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण

उत्तर प्रदेश : निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को लेकर छिड़ी बहस के बीच बुधवार को योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में ओबीसी आयोग का गठन कर दिया है। रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में गठित आयोग में कुल पांच सदस्य होंगे। सरकार की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही यूपी के निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण का निर्धारण होगा।


गौरतलब है कि मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ओबीसी आरक्षण लागू किये बिना ही यूपी में चुनाव कराने के निर्देश सरकार को दिये थे, वहीं सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया था कि बिना पिछड़ा वर्ग आरक्षण के उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव संपन्न नहीं कराए जाएंगे। सरकार की ओर से इसे लेकर उच्चतम न्यायालय जाने की बात भी कही गयी थी। वहीं अब प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है।

यूपी सरकार ने पांच सदस्यीय आयोग का किया गठन: निकाय चुनाव में ट्रिपल टी फार्मूले पर लागू होगा आरक्षण
UP government constituted a five-member commission: Reservation will be implemented on Triple T formula in civic elections

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है। इसमें रिटायर्ड आईएएस चौब सिंह वर्मा, रिटायर्ड आईएएस महेन्द्र कुमार, भूतपूर्व विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा और पूर्व अपर विधि परामर्शी व अपर जिला जज बृजेश कुमार सोनी को आयोग में शामिल किया गया है।

आयोग निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। उस रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करेगी। आयोग में दो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और दो रिटायर विधि अधिकारी सहित सभी पांच सदस्य पिछड़े वर्ग से लिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष राम अवतार सिंह और सदस्य चौब सिंह वर्मा जाट समाज से है। संतोष कुमार लुहार और ब्रजेश कुमार स्वर्णकार समाज से है। सेवानिवृत्त आईएएस महेंद्र कुमार चौरसिया समाज से हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने शुरू किया अनशन…

City News Uttar Pradesh

रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी नें किसान सम्मान समारोह का रचा इतिहास : हक्के-बक्के रह गये धुरंधर !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में बाजार से दवा गायब, मेडिकल किट का भी कोई आता-पता नहीं ! …

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पिता बोले- अवैध संबंधों के विरोध पर डीजल डालकर जलाया

कोरोना से युद्ध : डीएम आनंद युवकों को बनायेगें “बाहुबली” …

City News Uttar Pradesh

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़