30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में अठवाईं पूजा की धूम: भक्तों की उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में अठवाईं पूजा की धूम: भक्तों की उमड़ी भीड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सौभाग्य, धन-संपदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि मांगी। ‘सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सवार्थसाधिके शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते’ के मंत्रोच्चारण से भक्त मां को प्रसन्न करने में जुटे रहे। देवी भक्तों ने अठवाईं चढ़ाकर भी पूजा-अर्चना की। कन्या भोज आयोजनों की धूम रही तो मन्नत पूरी होने पर तमाम श्रद्धालुओं ने लेटकर परिक्रमा की। जय अंबे, जय जगदंबे की गूंज रही।

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में अठवाईं पूजा की धूम: भक्तों की उमड़ी भीड़
On the Ashtami of Navratri, eight-eighth worship in Devi temples: Crowds of devotees thronged

सबसे ज्यादा महिला श्रद्धालु महेश्वरी देवी मंदिर आईं। यहां तड़के से अठवाईं व पूजन की होड़ रही। मंदिर का समूचा परिसर अगरबत्तियों की खुशबू से महकता रहा। घंटा-घड़ियालों के बीच श्रद्धालुओं द्वारा नारियल तोड़े गए। महेश्वरी देवी, काली देवी, मरहीमाता, सिंहवाहिनी, कालका देवी, महामाई, चौसठजोगिनी मंदिर में दिनभर अठवाई पूजन का सिलसिला चलता रहा। घरों व मंदिरों में आस्थावानों ने कन्याओं की पूजा कर उन्हें खीर-पूड़ी खिलाई। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने घंटा चढ़ाए और लेटकर परिक्रमा किया। गांवों से भी श्रद्धालुओं के जत्थे उमाह गीत गाते हुए मंदिर पहुंचते रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम के आदेश पर बैंक नें परिवादिनी को किया भुगतान ! …

सीओ का दिखा अलग अंदाज : फरियादी को मिठाई खिलाकर मनाया जन्मदिवस, बुजुर्ग व्यक्ति से लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

Banda- बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

नशे का कारोबार: पुलिस ने 16 लाख के अवैध गांजे के साथ 3 अभियुक्त किये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

रेलवे में यात्रियों के ‘सपनों’ को मिली नई उड़ान: अब खत्म होगी झंझट और आर्थिक नुकसान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़