23.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
उत्तर प्रदेश

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद के खत्री पहाड़ पर मां विंध्यवासिनी के विराजमान होने की पौराणिक मान्यता किंवदंती पर आधरित है। लोगों का मानना है कि भार सहन करने में असमर्थता जाहिर करने पर क्रोधित होकर देवी मां ने पहाड़ को कोढ़ी होने का श्राप दिया था। पहाड़ के उद्धार के लिए नवरात्र में देवी मां सिर्फ एक दिन ही यहां विराजमान होती हैं।

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
Amazing in Banda: Vindhyavasini comes to the cursed mountain in Navratri!

बुंदेलखण्ड में बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में स्योढ़ा गांव के खत्री पहाड़ की चोटी पर मां विंध्यवासिनी का मंदिर है। यहां नवरात्र के अवसर पर प्रसिद्ध मेला लगता है। दूर- दराज से लोग अपने बच्चों के मुंडन के अलावा अन्य मन्नतें पूरी होने पर ध्वजा-नारियल का चढ़ावा चढ़ाने आते हैं।

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
Amazing in Banda: Vindhyavasini comes to the cursed mountain in Navratri!

देवी मां के इस सफेद पहाड़ पर विराजमान होने की पौराणिक मान्यता पूरी तौर से किंवदंती पर आधारित है। लोगों का मानना है कि देवी मां के श्राप से यह पहाड़ कोढ़ी यानी सफेद हो गया है। गिरवा के बुजुर्ग वरिष्ठ समाजसेवी राम मनोहर अग्निहोत्री बताते हैं कि मां विंध्यवासिनी मिर्जापुर में विराजमान होने से पहले इस खत्री पहाड़ पर ही आई थीं, लेकिन पहाड़ ने उनका भार सहन करने में असमर्थता व्यक्त की, जिससे वह नाराज हो गई और पहाड़ को कुष्ठ रोगी होने का श्राप दे दिया। तभी से पहाड़ की पूरी चट्टानें सफेद हैं।

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
Amazing in Banda: Vindhyavasini comes to the cursed mountain in Navratri!

वह बताते हैं कि देवी मां के श्राप से घबराया पहाड़ विनम्रता से श्राप वापस लेने की विनती की तो मां ने उसके उद्धार के लिए नवरात्र में अष्टमी तिथि को मिर्जापुर मंदिर का आसन [स्थान] त्याग कर यहां आने का वचन दिया था। यही वजह है कि अष्टमी को यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारी पंडित गयादीन बताते हैं कि नवरात्र में अन्य तिथियों की अपेक्षा अष्टमी की तड़के से ही मां की प्रतिमा में अजीब सी चमक प्रतीत होती है, जो मां के यहां विराजमान होने का संकेत है।

एक अन्य पुजारी रामकिशोर सैनी बताते हैं कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अब तक सैकड़ों श्रद्घालु जमा हो चुके हैं। अष्टमी तिथि तक यह संख्या लाख पार कर जाती है। मंदिर परिसर में एक छोटा-सा होटल चलाने वाले कंधी चौरसिया का कहना है कि देवी मां के दर्शन के लिए इतनी भीड़ उमड़ती है कि एक नवरात्र की आमदनी में उसके परिवार का छह माह का खर्च आसानी चल जाता है। वह बताते हैं कि श्रद्धाभाव से आए हर श्रद्धालु की मुराद पूरी होती है, मां के दरबार से कोई निराश नहीं जाता।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

श्री राम नवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनांए | Shri Ram Navami festival.

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें सड़क एंव चिकित्सा व्यवस्था का विधानसभा में उठाया मामला

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं का पूरा नहीं हुआ समाधान: 65 रह गये शेष

उत्साह से लबरेज हुआ बांदा : नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

टीम बनाकर करें थाना समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण : डीएम

प्राथमिक शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन करेंगे तेज : अन्य समस्याओं पर भी चर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़