City News Uttar Pradesh
चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !
उत्तर प्रदेश

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आश्चर्य नहीं आपको भी घोर आश्चर्य होगा स्वास्थ चिकित्सा की इस खबर पर। क्योंकि भुक्त भोगी भी हैं आप लोग। इस क्षेत्र का “कथा पुराण” यह हैं कि जिले के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं “रेत के महल की तरह ढ़ेर” हैं। यह स्वंय में “बीमार हो बदहाल” हो गई हैं। “बीमारियां” सुनहरा मौका पाकर “खिलखिला” रहीं हैं।

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !
Medical services have become a sand palace, diseases are blooming, there is no control!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त होने वाली कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी)जांच की सुविधा तक मरीजों से दूर है।कहीं रीजेंट न होने से तो कहीं टेक्नीशियन की कमी व मशीन खराब होने से यह जांच ठप है। परिणाम स्वरूप मरीजों को इस साधारण जांच के लिए भी निजी पैथोलॉजी या शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है।

चिकित्सा सेवायें बन गई हैं रेत का महल, बीमारियां खिल खिला रहीं, नहीं हैं अंकुश !
Medical services have become a sand palace, diseases are blooming, there is no control!

जिले की करीब 20 लाख आबादी के बीच आठ सीएचसी और 51 पीएचसी हैं। बहेरी, स्योढ़ा, बिसंडा, कमासिन, नरैनी, बबेरू, जसपुरा व अतर्रा सीएचसी सहित लगभग 20 में सीबीसी जांच की व्यवस्था है, लेकिन इनमें से किसी में भी यह जांच नहीं हो रही। मशीनें शोपीस बनी हैं। बबेरू व अतर्रा समेत कई सीएचसी में रीजेंट न होने से जांचें ठप है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीसी जांच न होने की जानकारी नहीं दी गई। दो-तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। जहां रीजेंट की कमी से मशीन बंद है, उसे शुरू किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पहले चरण की बीएड काउंसलिंग अब पांच सितंबर को पूरी होगी

City News Uttar Pradesh

Banda : पहली बार मॉस्क लगाकर चुनाव कराएंगे कर्मचारी …

City News Uttar Pradesh

चेक क्लोन कर लाखों रुपये उड़ाने वाले तीन जालसाजों को पकड़कर नगदी कराई वापस …

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल का ‘जातीय दांव’ पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में ‘फंसे’ अध्यक्ष !

City News Uttar Pradesh

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

सपा महासचिव विशंभर का ‘बड़ा’ आरोप: मतदाता सूची में हो रहा ‘घोटाला’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़