City News Uttar Pradesh
टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार
उत्तर प्रदेश

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कीमत में उछाल मार कर टमाटर फिर से लाल हो गया है। रसोई का बजट डसने लगा है। ग्रहणी परेशान है। दरअसल, बीते चार दिनों में टमाटर के दाम में धीरे -धीरे कर बड़ा उछाल आया है। यह तेजी पूरे जिले में है। दूसरे हिस्सों में देखने को मिली है।

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार
Tomato again proudly red: the price crossed the century mark in four days

जिला मुख्यालय की मंडी की बात करें तो यहां टमाटर के दाम 900 रुपये किलो से लेकर 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, थोक मंडी में भी भाव 70 से 80 रुपये किलो तक है। टमाटर के अलावा अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, हरी मिर्च आदि के भाव में उछाल आया है। इससे आम लोगों पर फिर से महंगाई का बोझ बढ़ गया है।

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार
Tomato again proudly red: the price crossed the century mark in four days

थोक मंडी के कारोबारियों का कहना है कि मंडी में टमाटर की अवाक कम हो गई है। इसके चलते कीमत में एकदम से उछाल आ गया है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में उच्च तापमान, कम उत्पादन और देरी से हुई बारिश की वजह से टमाटर की कीमत में बड़ी तेजी आई है। आपको बता दें कि टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल आया है। मई में टमाटर 20 से 25 रुपये किलो मिल रहा था। सब्जियों के दाम में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार
Tomato again proudly red: the price crossed the century mark in four days

सब्जी मंडी के कारोबारियों का कहना है कि पिछले चार दिनों में टमाटर की कीमतें चार गुनी हो गई हैं। बाहर से टमाटर की आपूर्ति कम होने से कीमतों में तेजी आई है। बेमौसम बारिश ने भी टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। अब बाजार में मांग पूरा करने के लिए कारोबारी कानपुर से टमाटर मंगा रहे हैं। इससे लागत काफी बढ़ गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण: स्वच्छता पर जोर

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास का छक्का’ : स्टेडियम कायाकल्प को 9.12 करोड़ की ‘मंजूरी’

City News Uttar Pradesh

जिला अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह : बेंच और बार के संबंधों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

आनंदम सिटी द्वारा भूखंड रजिस्ट्रियां अवैध ? कथित अवैधानिक सोसायटी फिर गरमाई !

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छलांग: ‘ऑक्सीजन प्लांट’ का मिला लाइसेंस !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़