- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में छह करोड़ के विकास कार्य होंगे। शासन से चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की पहली किस्त मिल गई है। जिले के चार विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। हालांकि निधि की यह राशि अप्रैल माह में आ जाना चाहिए थी, लेकिन नगर निकाय चुनाव होने के कारण रोक दी गई थी।

जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र है। सदर विधानसभा से प्रकाश द्विवेदी, नरैनी से ओममणि वर्मा, तिंदवारी से रामकेश निषाद जो मौजूदा समय में प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री भी हैं। इसके अलावा बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को प्रदेश सरकार ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए नए वित्तीय वर्ष में विधायक निधि की पहली किस्त यानि डेढ़-डेढ़ करोड़ जारी कर दिये है।

परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास प्रवीण कुमार का कहना है कि विधायक निधि की पहली किस्त का पैसा खाते में आ चुका है। विधायक निधि आने की जानकारी विधायकों को दे दी जा चुकी है। नए वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों के लिए विधायकों से कार्ययोजना मांगी गई है। शेष रकम के अगले छह माह के भीतर आने की उम्मीद है। विधायकों नें इस संबंध में बताया की पुरानी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जा रहा है। नई परियोजनाओं की कार्ययोजना जल्द विभाग को भेज दी जाएगी। प्रयास है कि निधि से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
