28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यमुना में मार्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?
उत्तर प्रदेश

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की यमुना नदी में मर्का घाट पर निर्माणाधीन पुल की डेड लाईन तीन दिन में समाप्त हो जायेगी। पुल का निर्माण पूरा नहीं होगा ? समय से पुल निर्माण पूर्ण होने के लिये बैठकें दर बैठकें और समीक्षायें होती रहीं पर निर्माण पूर्ण होने को अंतिम टच नहीं दिया जा सका। पुल पर रेलिंग सहित अन्य कार्य बाकी है। सेतु निगम की चाल गति नहीं पकड़ पा रही। हालांकि इस पुल का निर्माण वर्ष 2016 में ही पूर्ण हो जाना चाहिये था।

यमुना में मार्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?
The bridge at Marka Ghat in Yamuna will not be completed in this monsoon? Bridge Corporation defying the guidelines?

आपको इस पुल निर्माण की कहानी बता दूं। मर्का घाट पर पुल की मंजूरी 13 सितंबर 2011 को मिली थी। तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वीकृति देने के बाद इसका शिलान्यास किया था। इस पुल को वर्ष 2016 में बनकर तैयार हो जाना था। तब इसकी लागत 38 करोड़ बताई गई थी। एक दशक में तीन बार इस्टीमेट बढ़ाया गया और इसकी लागत 70 करोड़ 48 लाख 67 हजार तक पहुंच गई।

यमुना में मार्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?
The bridge at Marka Ghat in Yamuna will not be completed in this monsoon? Bridge Corporation defying the guidelines?

निर्माण के दौरान तत्कालीन कई मंत्री, उच्चाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पुल का निरीक्षण करते रहे, लेकिन निर्माण ने रफ्तार नहीं पकड़ी। पिछले साल अधूरा पुल मर्का घाट में नाव हादसा की वजह भी बन गयाथा। अब जुलाई में मानसून सक्रिय हो जायेगा तो स्वाभाविक है की पुल निर्माण को आखिरी टच मिलने में बाधा होगी। डीएम दुर्गा शक्ति नें पिछले महीने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य में तेजी के निर्देश दिये थे लेकिन सेतु निगम का कार्य का ढर्रा अपनी ही धुन पर गुनगुना रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही ‘केन और यमुना’ का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

Banda : दबंगों की दबंगई: बंधक बनाकर पीटा, किया लहूलुहान !

City News Uttar Pradesh

Banda : हाय दईया, स्वच्छ भारत मिशन की तो हो रही लईया-करैया ! …

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला “सीमेंट” से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़